उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र 2023-24 में लगभग 90 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चूका है: गन्ना मंत्री

गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों का पेराई सत्र 2023-24 का लगभग 90 प्रतिशत बकाया गन्ना मूल्य चुका दिया गया है।

वह राज्य विधान परिषद में सपा सदस्य आशुतोष सिंह द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। चौधरी ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान की वर्तमान स्थिति के अनुसार 35,909 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा गया है, जिसमें से 32,357 करोड़ रुपये यानी बकाया का 90.11 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। जैसे ही अगला गन्ना पेराई सत्र शुरू होगा, शेष बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2022-23 के दौरान शामली मिल पर बकाया 213 करोड़ रुपये को छोड़कर शेष 99.99 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। चौधरी ने दावा किया कि गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

उन्होंने कहा की गन्ना मूल्य भुगतान में भी यह अग्रणी है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि 82 चीनी मिलों ने पिछले सत्र में 100 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया। सरकार ने 21 मिलों से किसानों को साप्ताहिक भुगतान करवाया है।

मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना उत्पादन होता था, जो अब 29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो रहा है।

चीनी उद्योग के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए,Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here