जालना (महाराष्ट्र) : स्थानीय गुड़ उत्पादन इकाइयों ने अपनी पेराई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। घनसावंगी तालुका में किसानों द्वारा बढ़ी गन्ने की आपूर्ति और आधुनिक मशीनों के उपयोग के कारण, चार गुड़ इकाई मालिकों ने लगभग बीस हजार टन गन्ने की पेराई की है। गुड़ इकाइयों पर गन्ना किसानों का भरोसा बढ़ रहा है। इस वर्ष भारी वर्षा और बढ़ती ठंड के कारण गन्ने की कटाई में देरी हुई। परिणामस्वरूप, गुड़ उत्पादन इकाई में भी देरी से काम शुरू हुआ।
कई गुड़ इकाइयों में अब पुराने चरखों के स्थान पर आधुनिक पेराई मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। इसके कारण गन्ने का रस निकालने की क्षमता में वृद्धि हुई है।बाजार में शुद्ध और रसायन रहित गुड़ की भारी मांग को देखते हुए, कई इकाइयां “जैविक गुड़” के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।इस वर्ष, पिछले सीजन की तुलना में पैदावार में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। किसानों ने चीनी मिलों की तुलना में गुड़ उत्पादन इकाई को प्राथमिकता दी है क्योंकि गुड इकाइयों द्वारा समय पर और अच्छा गन्ना मूल्य मिलता है और कटाई की उचित योजना बनाई जा सकती है।गुड़ बाजार में लगभग 3500 से 4000 रुपये की कीमत मिल रही है।
गुड़ इकाइयों के मालिकों ने किसानों को प्रति टन एकमुश्त 3,000 रुपये से अधिक का भुगतान किया। साथ ही, गन्ने की कटाई जल्दी हो जाने और खेत अन्य रबी फसलों के लिए खाली हो जाने के कारण किसानों ने गुड़ इकाइयों को गन्ना आपूर्ति करना पसंद किया।कुछ इकाइयों द्वारा रसायन-मुक्त (जैविक) गुड़ उत्पादन पर जोर देने से यह उत्पाद उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। गुड इकाइयों में स्वच्छता के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए गुड इकाइयों का अच्छा विकल्प मिला है।


















