उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में टॉप बोरर का बढ़ता प्रकोप: गन्ना किसानों के लिए खतरे की घंटी

शामली: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में टॉप बोरर का प्रकोप बढ़ रहा है, और इससे किसानों में चिंता का माहोल बना हुआ है।फतेहपुर चौतरा क्षेत्र में गन्ना किसानों को फसल में तेजी से बढ़ रहे टॉप बोरर और अन्य हानिकारक कीटों के खतरे के प्रति जागरूक किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को समय रहते बचाव के उपाय अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी गन्ने की फसल के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले वर्ष कीटों के हमले के चलते गन्ना उत्पादन में करीब 15 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई थी। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि, मई और जून का महीना गन्ने की फसल में टॉप बोरर नियंत्रण के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है।

बताया गया कि इस अवधि में टॉप बोरर की दूसरी पीढ़ी तेजी से फैलती है, जो गन्ने की बढ़वार को प्रभावित करती है। यह कीट गन्ने के तनों में छेद कर पौधों को अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे फसल कमजोर होने लगती है और उत्पादन क्षमता घट जाती है। गन्ना विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप पिलानिया ने किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने और शुरुआती लक्षण दिखाई देते ही तुरंत उपचार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के कारण टॉप बोरर, जड़ बेधक, काला चिकटा, थ्रिप्स और टिड्डों जैसे कीट सक्रिय हो गए हैं। यदि समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका सीधा असर गन्ने की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने किसानों से संतुलित उर्वरकों के उपयोग, खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार दवाओं का छिड़काव करने की अपील की। कार्यक्रम में सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड ऊन से संतोख सिंह सिद्धू, सुग्रीव मिश्रा, एफएमसी कंपनी से अजय धारीवाल, अनुज बालियान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here