भारत: 2020-21 में पेट्रोल के साथ 8.1% का उच्चतम एथेनॉल मिश्रण लक्ष्य हासिल…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दावा किया की, 2020-21 (दिसंबर-नवंबर) आपूर्ति वर्ष में पेट्रोल के साथ 8.1 प्रतिशत का उच्चतम एथेनॉल सम्मिश्रण लक्ष्य हासिल किया है।

खाद्य मंत्रालय ने आज एक ट्वीट में कहा, 2020-21 (दिसंबर-नवंबर) के एथेनॉल आपूर्ति वर्ष में, डिस्टलरी द्वारा ओएमसी को 3.03 बिलियन लीटर एथेनॉल की आपूर्ति की गई है, जो ऐतिहासिक रूप से सबसे अधिक है। 2013-14 में केवल 1.53 प्रतिशत के मिश्रण स्तर के साथ एथेनॉल की आपूर्ति केवल 0.38 बिलियन लीटर थी, जो पिछले सात वर्षों में बढ़ गई है। सरकार 2021-22 (दिसंबर-नवंबर) के मौजूदा एथेनॉल आपूर्ति वर्ष में 10 प्रतिशत के सम्मिश्रण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, हालही में सरकार ने गन्ना आधारित इथेनॉल कीमत 62.65 रुपये से बढ़ाकर 63.45 रुपये प्रति लीटर कर दी है। सी-हैवी मोलासेस से इथेनॉल की दर वर्तमान में 45.69 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 46.66 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, और बी-हैवी मोलासेस से इथेनॉल की दर 57.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59.08 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here