भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: सीईबीआर

नई दिल्‍ली: भारत के लिए यहां कुछ अच्छी खबर है, ब्रिटेन स्थित थिंक टैंक ने कहा है कि भारत 2025 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2030 तक तीसरे स्थान पर छलांग मारेगा। भारत 2019 में पहली बार ब्रिटेन से आगे निकलकर दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था, लेकिन 2020 में छठे स्थान पर फिसल गया क्योंकि भारत कोरोनो वायरस के कारण सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक बन गया। सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) द्वारा प्रकाशित एक वार्षिक रिपोर्ट में कहा, भारत 2027 तक जर्मनी और 2030 तक जापान से आगे निकल जाएगा। सीईबीआरआर ने कहा, भारत महामारी से कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। नतीजतन, 2019 में ब्रिटेन से आगे निकलने के बाद, ब्रिटेन इस साल फिर से भारत से आगे निकल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here