भारत ने टैरिफ-रेट कोटा के तहत अमेरिका को 8,424 टन कच्ची चीनी निर्यात करने की दी अनुमति

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका को टैरिफ-रेट कोटा (TRQ) के तहत 8,424 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अनुमति दी। TRQ निर्यात के लिए कोटा तय किया है, जो कम टैरिफ पर अमरीकी बाजार में प्रवेश करता है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी / DGFT) ने एक नोटिस में कहा, 8,424 मीट्रिक टन कच्ची चीनी को 30 सितंबर, 2021 तक TRQ के तहत अमेरिका को निर्यात किया जाना है। भारत TRQ कोटा के तहत प्रति वर्ष 10,000 टन तक शुल्क मुक्त चीनी निर्यात करता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here