भारत के चीनी निर्यात पर प्रतिबंध कम से कम अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना

नई दिल्ली: मनी कंट्रोल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा की, भारत द्वारा कम से कम अक्टूबर तक चीनी के निर्यात पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की संभावना नहीं है और प्रतिबंध पर कोई भी समीक्षा अगले सीजन के लिए रोपण की प्रगति की समीक्षा के बाद ही की जाएगी।

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक, भारत ने अनियमित मानसून वर्षा के कारण कम फसल की सही आशंका जताते हुए चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। सरकार द्वारा यह कदम घरेलू कीमतों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता के कारण उठाया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अधिकारी ने कहा, अभी तक बारिश का पूर्वानुमान अच्छा है, लेकिन बुआई के आंकड़े तय करेंगे कि समीक्षा किस दिशा में जाएगी। चीनी पर तत्काल समीक्षा नहीं होगी। प्रतिबंध ने वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को सीमित करने में मदद की है। निर्यात पर अंकुश के बिना, कीमतें अभी की तुलना में बहुत अधिक हो सकती थीं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here