इंडोनेशिया का चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिक करने का फैसला, चीनी आयात घटाने की तैयारी

जकार्ता: इंडोनेशिया ने चीनी आयात कम करने, घरेलू उत्पादन बढ़ाने और वर्ष 2028 तक गन्ने से बायोएथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना तेज कर दी है। इस कदम से ब्राजील जैसे बड़े चीनी निर्यातक देशों के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया का बाजार अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकता है। इंडोनेशिया ने वर्ष 2026 के लिए कच्ची चीनी के आयात कोटा में कटौती की है। सरकार ने बाहरी निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने की नीति को और मजबूत किया है। इसके तहत चीनी आयात जारी रहेगा, लेकिन घरेलू उत्पादन और एथेनॉल उद्योग को प्राथमिकता दी जाएगी।

हालांकि, इंडोनेशिया अब भी बड़ी मात्रा में ब्राजील से चीनी खरीद रहा है। 2025 में इंडोनेशिया ने ब्राजील से लगभग 877.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की चीनी और मिठाई उत्पादों का आयात किया। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा गन्ने और चुकंदर से बनी चीनी का रहा।इंडोनेशिया ने 2026 के लिए लगभग 31 लाख टन कच्ची चीनी आयात की अनुमति दी है, जो 2025 के 34.5 लाख टन से कम है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार यह कटौती कमजोर मांग और घरेलू उत्पादन बढ़ने की वजह से की गई है।सरकार का लक्ष्य है कि, देश के भीतर चीनी उत्पादन बढ़ाया जाए ताकि अंतरराष्ट्रीय कीमतों और सप्लाई में उतार-चढ़ाव का असर कम हो। इंडोनेशिया चीनी को रणनीतिक उत्पाद मानता है क्योंकि इसका उपयोग घरेलू खपत, खाद्य उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र—तीनों में होता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस बीच गन्ना अब सिर्फ चीनी तक सीमित नहीं है। इंडोनेशिया सरकार 2028 तक पेट्रोल में 10 प्रतिशत बायोएथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए गन्ने और पाम ऑयल आधारित बायोफ्यूल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस नीति से गन्ने के उपयोग को लेकर नई प्रतिस्पर्धा पैदा हो सकती है—एक ओर चीनी उत्पादन और दूसरी ओर बायोएथेनॉल। इससे अंतरराष्ट्रीय चीनी व्यापार पर असर पड़ सकता है।

ब्राजील के लिए यह तत्काल बाजार नुकसान का मामला नहीं है, लेकिन एक बड़े खरीदार की बदलती प्राथमिकताएं आने वाले वर्षों में चीनी निर्यात को प्रभावित कर सकती हैं। इंडोनेशिया अभी भी 2026 में करीब 40 लाख टन कच्ची चीनी आयात कर सकता है, लेकिन घटते आयात लाइसेंस और बढ़ती आत्मनिर्भरता पर वैश्विक बाजार की नजर बनी हुई है।विशेषज्ञों का मानना है कि कम आयात, स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा और गन्ने से बायोएथेनॉल निर्माण—इन तीनों के संयुक्त असर से दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्राजील की चीनी की हिस्सेदारी आने वाले समय में प्रभावित हो सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here