चीनी मिल को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश

बस्ती, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम के प्रबंध निदेशक विमल कुमार दुबे दो दिवसीय दौरे पर चीनी मिल मुंडेरवा पहुंचे।उन्होंने यहाँ गन्ने के साथ की गई सहफसली खेती का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों, ट्रक और ट्रॉलियों के संचालकों, तौल लिपिकों से वार्ता की।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रबंध निदेशक ने क्षेत्र के ग्राम शोभन पार, ठकुरापार, मोहनाखोर, सजना खोर, बोकनार आदि गांवों का दौरा और ट्रेंच, रिंग पिट, रो में गन्ने के साथ-साथ आलू, सरसों, ऑयल सीड, चना, राजमा, लहसुन आदि का अवलोकन किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रबंध निदेशक विमल कुमार दुबे ने चीनी मिल मुंडेरवा मिल को पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए। चीनी की रिकवरी मेंबढ़ोत्तरी की जानी चाहिए। निर्देशित किया कि अगेती प्रजाति की पर्ची पर उसी प्रजाति की आपूर्ति होनी चाहिए। इसका उल्लंघन करने वाले किसान के खिलाफ गन्ना नियमों के तहत कार्रवाई कराई जाए। प्रधान प्रबंधक कार्मिक संजय मेहरा, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अभिषेक पाठक, कुलदीप द्विवेदी, अरविन्द श्रीवास्तव, आरकेएस सेंगर, अंजुल कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here