कर्नाटक : सहकारी चीनी मिल का आधुनिकीकरण; कर्मचारियों और परिवारों को बीमा कवर

बेलगावी: कर्नाटक के गोकाक स्थित प्रभा सहकारी चीनी मिल (जिसे घटप्रभा सहकारी सक्करे कारखाने नियमित के नाम से भी जाना जाता है) ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार, मिल कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।

बेलगावी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष अन्नासाहेब जोल्ले ने 17 अगस्त को बेलगावी में बीमा सुविधा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मिल के कर्मचारियों और श्रमिकों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्मचारियों से मिल के विकास में सहयोग करने की अपील की। कर्नाटक के अरबावी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भालचंद्र जरकीहोली ने कहा कि चीनी मिल के विकास के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मिल के बंद होने की खबरों को निराधार बताया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, मिल बंद होने के बजाय अपनी मशीनरी के आधुनिकीकरण पर काम कर रही है। साथ ही मिल की गन्ना पेराई क्षमता को तीन गुना करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। जरकीहोली ने कहा कि, उनके निदेशक मंडल का पैनल फिलहाल मिल का प्रबंधन देख रहा है, इसलिए उनका मिल से विशेष जुड़ाव है। उन्होंने दावा किया कि, श्री बीरेश्वर सहकारी बैंक से 70 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने के लिए उन्होंने अपनी व्यक्तिगत संपत्तियां गिरवी रखी हैं।

जरकीहोली ने कहा कि, मिल का संचालन गन्ना उत्पादकों का विश्वास बनाए रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने गन्ना किसानों को चीनी मिल की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके हितों और विश्वास को प्राथमिकता दी जाएगी। मिल के आधुनिकीकरण, पेराई क्षमता बढ़ाने और कर्मचारियों के लिए बीमा जैसी सुविधाओं से आने वाले समय में कारखाने की कार्यक्षमता और कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा दोनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here