कर्नाटक : 15 जुलाई से शुरू होगा मायशुगर चीनी मिल का 2026-27 पेराई सत्र, किसानों को 15 दिन में मिलेगा गन्ना मूल्य

मांड्या : कर्नाटक सरकार के स्वामित्व वाली मैसूर शुगर कंपनी (मायशुगर) में पेराई सत्र 2026-27 की शुरुआत 15 जुलाई से होगी। नए पेराई सत्र की तैयारियों के तहत 8 जुलाई को मिल परिसर में बॉयलर प्रज्वलन (बॉयलर लाइटिंग) कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे पेराई सत्र की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। मांड्या के किसानों की जीवनरेखा मानी जाने वाली इस चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपायुक्त कुमार, मैसुगर की अध्यक्ष सी. डी. गंगाधर, मड्डूर डीसीसी बैंक के अध्यक्ष सचिन चेलुवरायस्वामी, फैक्ट्री के महाप्रबंधक मंगल दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

15 जुलाई से शुरू होगी गन्ने की पेराई…

ChiniMandi WhatsApp Channel

कार्यक्रम के दौरान ‘ए’ मिल में गन्ना डालकर प्रतीकात्मक ट्रायल रन किया गया। जिला उपायुक्त कुमार ने बताया कि मिल पूरी तरह तैयार है और शुरुआती चरण में ‘ए’ मिल में पेराई शुरू होगी, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 5,000 टन गन्ना पेरने की है। उन्होंने बताया कि, चालू पेराई सत्र में किसानों से 5.44 लाख टन गन्ने की खरीद के लिए समझौते किए गए हैं। मिल प्रबंधन का लक्ष्य नवंबर के अंत तक पेराई कार्य पूरा करने का है।

प्रतिदिन 3,500 टन गन्ना पेराई का लक्ष्य…

मायशुगर की अध्यक्ष सी. डी. गंगाधर ने बताया कि, मिल की स्थापित क्षमता इससे अधिक है, लेकिन इस सत्र में प्रतिदिन 3,500 टन गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 8.5 प्रतिशत चीनी रिकवरी प्राप्त होने की उम्मीद जताई गई है।उन्होंने कहा कि, पिछले पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति करने वाले सभी किसानों का बकाया भुगतान पूरी तरह कर दिया गया है। इस सत्र में किसानों को गन्ना आपूर्ति के 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

किसानों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित…

कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक सरकार द्वारा घोषित प्रति टन 50 रुपये प्रोत्साहन राशि के चेक भी पिछले पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को वितरित किए गए। इस अवसर पर कर्नाटक राज्य लघु उद्योग विकास निगम की उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी रघुनंदन सहित कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here