बीसलपुर: किसान मिल प्रबंधन ने बंदी का पहला नोटिस किया जारी

बीसलपुर : किसान सहकारी चीनी मिल की ओर से शुक्रवार को मिल बंदी का पहला नोटिस जारी कर दिया गया। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि, मिल क्षेत्र का अधिकतर गन्ने की पेराई हो चुकी है। क्षेत्र में बहुत कम गन्ना रह गया है। ऐसे में मिल का पेराई सत्र बहुत दिन तक चलाए जाने का कोई औचित्य नहीं है।

किसान सहकारी चीनी मिल में पिछले कई दिनों से कम गन्ना आपूर्ति से चीनी मिल पूरी क्षमता से नहीं चल रही है।13 मार्च को मिल को बिल्कुल भी गन्ना प्राप्त नहीं हो पाया था। इस वजह से बृहस्पतिवार को पेराई नहीं हुई।मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि मिल क्षेत्र का अधिकतर गन्ना खत्म हो चुका है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here