पीलीभीत: चीनी मिल में हुआ हादसा; एक मजदूर की मौत

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: बीसलपुर सहकारी चीनी मिल की कन्वेयर बेल्ट में बुधवार रात करीब एक बजे सफाई करते समय एक संविदा कर्मी की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौत हो गई। जिले के बीसलपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राम गुलेंदा के 23 वर्षीय पीड़ित विष्णु कुमार को टूटे हुए हाथ के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिल के महाप्रबंधक जय प्रकाश यादव ने वादा किया कि, कुमार के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी और परिवार को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।बीसलपुर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। महाप्रबंधक जय प्रकाश यादव ने कहा, हम पीड़ित परिवार के लिए मिल के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन इकट्ठा कर रहे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here