प्रदीप लाल बने फिजी शुगर कॉर्पोरेशन के नए अध्यक्ष

सुवा: वोडाफोन फिजी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप लाल को फिजी शुगर कॉर्पोरेशन (एफएससी) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।वह कनाडा स्थित विष्णु मोहन की जगह लेंगे।

‘एफएससी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भान सिंह और कंपनी प्रबंधन ने लाल की नियुक्ति पर बधाई व्यक्त की है। ‘एफएससी’ ने एक बयान में कहा, प्रबंधन टीम नियुक्ति से खुश है और संगठन में नए नेतृत्व के साथ काम करने के लिए उत्सुक है। श्री लाल दो दशकों से अधिक समय से वोडाफोन के साथ जुड़े हैं, और वर्तमान में वोडाफोन ग्रुप ऑफ कंपनीज के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्होंने वोडाफोन ग्रुप ऑफ कंपनीज को कई सफलताएं हासिल करके दी हैं, जिनमें उत्पाद नवाचार और विविधीकरण, प्रदर्शन उत्कृष्टता और फिजी और क्षेत्र में व्यापार वृद्धि भी शामिल है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here