मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान हुए कोरोना संक्रमित

देश में पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री को कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्टि की कि वे कोरोना के चपेट में आये है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की।

उन्होंने ट्वीट में कहा, “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।”

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने जारी ट्वीट में कहा, “मैं #COVID19 की सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहा हूँ। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारन्टीन करूंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है । मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे। #COVID19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ। मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा।”

साथ ही उन्होंने आग्रह किया की उनके संपर्क आये लोग अपना टेस्ट करवा ले।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here