12 फरवरी को गन्ना किसानों की महापंचायत

अंबाला, हरियाणा: बकाया भुगतान में देरी, पर्ची में धांधली और गन्‍ना खेती से जुडे अन्य कई मसलों पर विचारविमर्श करने के लिए 12 फरवरी को महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य गन्‍ना किसानों को एक साथ मजबुती से खडा करना है, जिससे उनपर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई जा सके। गन्ना किसान संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरचरण बरौली, बॉबी बधौली और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बरोली सहित अन्य गांवों का दौरा करके किसानों से महापंचायत में आने का आह्वान किया।

पंचायत में किसानों की गन्ने की पेमेंट व पर्ची संबंधित जो समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। महापंचायत में गन्‍ने से जुडा कोई बड़ा फैसला होने कि अटकलें लगाई जा रही है। इस दौरे पर महेंद्र सैनी, बाल किशन गुज्जर, रामेश्वर सैनी, सुखदेव सिंह, कमलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here