महाराष्ट्र: राज्य में 4 दिसंबर तक 270 लाख टन गन्ने की पेराई, और 217 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

पुणे: शुगर कमिश्नरेट की जानकारी के मुताबिक, राज्य में 4 दिसंबर तक 270.26 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है और 217.59 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 8.05 प्रतिशत है। पुणे डिवीजन 64.85 लाख टन गन्ने की पेराई के साथ राज्य में सबसे आगे है, जबकि रिकवरी में कोल्हापुर डिवीजन 9.4 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। राज्य में 4 दिसंबर तक 89 कोऑपरेटिव और 89 प्राइवेट समेत कुल 178 फैक्ट्रियों ने सीजन शुरू कर दिया है।

पिछले सीजन में, इसी समय के दौरान 87 कोऑपरेटिव और 92 प्राइवेट समेत कुल 179 चीनी फैक्ट्रियों ने पेराई सीजन शुरू किया था। पिछले साल इसी समय के दौरान 115.83 लाख टन गन्ने की पेराई हुई थी और 86.61 लाख क्विंटल चीनी बनी थी। औसत चीनी रिकवरी 7.48 प्रतिशत थी। कोल्हापुर डिवीजन ने अब तक 62.35 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 58.6 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। कोल्हापुर डिवीजन की रिकवरी राज्य में सबसे जादा 9.4 प्रतिशत है। डिवीजन में 23 कोऑपरेटिव और 11 प्राइवेट मिलें शुरू है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पुणे डिवीजन की औसत चीनी रिकवरी 8.38 प्रतिशत…

पुणे डिवीजन में कुल 28 फैक्ट्रियां चल रही हैं, जिसमे 17 कोऑपरेटिव और 11 प्राइवेट मिलें शामिल है। उन्होंने अब तक 64.85 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 54.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। पुणे डिवीजन की रिकवरी 8.38 प्रतिशत है। सोलापुर डिवीजन गन्ना पेराई में तीसरे स्थान पर है। जिले में कुल 40 फैक्ट्रियां चल रही हैं, 13 कोऑपरेटिव और 27 प्राइवेट मिलें है। डिवीजन में अब तक 58.75 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है और 43.06 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। डिवीजन की रिकवरी 7.33 प्रतिशत है।

अहिल्यानगर डिवीजन में 24 फैक्ट्रियां शुरू…

अहमदनगर (अहिल्यानगर) डिवीजन गन्ने की पेराई में चौथे नंबर पर है। इस डिवीजन में कुल 24 फैक्ट्रियां, (14 कोऑपरेटिव और 10 प्राइवेट) शुरू हो गई हैं। इन सभी फैक्ट्रियों ने अब तक 33.43 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 24.71 लाख क्विंटल चीनी का प्रोडक्शन किया है। अहमदनगर डिवीजन का चीनी रिकवरी 7.39 प्रतिशत है।

छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में 20 चीनी फैक्ट्रियों की पेराई शुरू…

छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ डिवीजन क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर हैं। छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में कुल 20 चीनी फैक्ट्रियों, (11 कोऑपरेटिव और 9 प्राइवेट) ने पेराई शुरू कर दी है। उन्होंने 24.31 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 16.56 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। रिकवरी 6.81 परसेंट है।

नांदेड़ डिवीजन में 18.5 लाख टन गन्ने की पेराई हुई…

नांदेड़ डिवीजन में कुल 29 फैक्ट्रियां चल रही हैं, जिनमें 10 कोऑपरेटिव और 19 प्राइवेट मिलें शामिल हैं। उन्होंने 24.3 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 18.5 लाख क्विंटल चीनी बनाई है। इस डिवीज़न का चीनी रिकवरी 7.61 परसेंट है। अमरावती डिवीजन में 3 फैक्ट्रियां चल रही हैं और उन्होंने 2.27 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 1.83 लाख क्विंटल चीनी बनाई है। इस डिवीज़न का चीनी रिकवरी 8.06 परसेंट है। नागपुर डिवीजन में अभी तक कोई फैक्ट्री शुरू नहीं हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here