महाराष्ट्र: कोल्हापुर विभाग में 5 और सोलापुर विभाग में मात्र 6 चीनी मिलों में पेराई सत्र जारी

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है और आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई विभागों में गन्ना पेराई समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले 02 अप्रैल तक 157 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में इस समय तक 200 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था।

कोल्हापुर विभाग में 02 अप्रैल तक मात्र 40 में से 35 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया और सिर्फ 5 चीनी मिलों में पेराई सीजन शुरू है। वही सोलापुर विभाग में 50 में से 44 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है और सिर्फ 6 चीनी मिलें चल रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1053.3 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। 02 अप्रैल, 2024 तक, राज्य में 1077.89 लाख क्विंटल (107.78 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। पिछले सीजन में इसी समय 211 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और उन्होंने 1053.04 लाख टन गन्ना पेराई कर 1050.84 लाख क्विंटल (105.08 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here