महाराष्ट्र : 20 मई से पहले किसानों की एफआरपी जमा करें, नहीं तो आरआरसी के तहत होगी सख्त कार्रवाई; चीनी मिलों को चीनी आयुक्त की चेतावनी

पुणे : राज्य में पेराई सत्र समाप्त हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद कई चीनी मिलों ने अब तक किसानों को 100 प्रतिशत एफआरपी राशि का भुगतान नहीं किया है। इस मुद्दे को लेकर चीनी आयुक्त ने बकाया एफआरपी वाली चीनी मिलों की सुनवाई की और मिल प्रबंधन को कड़े निर्देश जारी किए।आयुक्त ने चीनी मिलर्स को चेतावनी दी कि, 20 मई से पहले किसानों के खातों में बकाया राशि जमा की जाए, अन्यथा आरआरसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

राज्य की कई चीनी मिलों पर किसानों की एफआरपी बकाया होने की बात सामने आई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में कई किसानों और विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने चीनी आयुक्त के पास शिकायतें दर्ज कराई थीं। किसानों की लंबित एफआरपी को ध्यान में रखते हुए आज चीनी आयुक्त कार्यालय में विशेष सुनवाई आयोजित की गई।इस बैठक में राज्यभर की 50 से अधिक चीनी मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।सुनवाई के दौरान चीनी आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 20 मई तक किसानों की पूरी बकाया एफआरपी राशि उनके खातों में जमा कराई जाए। आदेश का पालन नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (आरआरसी) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here