महाराष्ट्र: कोल्हापुर विभाग को छोड़कर राज्य के अन्य विभागों में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के नीचे

महाराष्ट्र में गन्ना पेराई ने गति पकड़ ली है लेकिन कोल्हापुर विभाग को छोड़कर कोई भी अन्य विभाग में औसत चीनी रिकवरी (Average sugar recovery) 10 प्रतिशत के ऊपर नहीं है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 07 जनवरी, 2024 तक, कोल्हापुर विभाग में 10.42 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी, पुणे विभाग में 9.35 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी, नांदेड़ विभाग में 9.01 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी, अहमदनगर विभाग में 8.89 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी, अमरावती विभाग विभाग में 8.79 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी, सोलापुर विभाग में 8.38 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी, औरगांबाद विभाग में 7.8 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी और सबसे कम नागपुर विभाग में 3.47 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.1 प्रतिशत है। इसी समय पिछले साल राज्य में औसत चीनी रिकवरी 9.46 प्रतिशत थी।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 07 जनवरी, 20243 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 97 सहकारी एवं 100 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 483.2 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 439.86 लाख क्विंटल (43.98 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। पिछले सीजन में इसी समय 202 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 566.97 लाख टन गन्ना पेराई कर 536.54 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here