महाराष्ट्र: राज्य सरकार के नए प्रतिबंधों पर पुनर्विचार के लिए ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधि फड़नवीस से मिले

मुंबई: Covid -19 प्रतिबंधों पर पुनर्विचार के लिए बुधवार को व्यापारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की। इन प्रतिनिधियों ने मुंबई में फड़नवीस के सरकारी आवास पर एक बैठक की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा, जिसमें उनसे राज्य में Covid -19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया। फडणवीस ने मुख्यमंत्री से इन मामलों पर समाज के सभी स्तरों पर फिर से चर्चा करने के बाद प्रतिबंध लगाने को कहा ताकि आम लोगों का जीवन प्रभावित न हो। 4 अप्रैल को राज्य सरकार ने अपने  ‘ब्रेक द चेन’अभियान के तहत नए दिशानिर्देशों की घोषणा की। इन नई दिशानिर्देशों का समाज के सभी स्तर से विरोध हो रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण से हालात बद से बदतर हो रहे है।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि, देश के सबसे सक्रिय covid-19 मामलों वाले शीर्ष 10 जिलों में सात महाराष्ट्र के हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here