महाराष्ट्र : 130 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान आक्रामक, तालाब में उतरकर शुरू किया जलसमाधि आंदोलन

सोलापुर: गोकुल शुगर फैक्ट्री पर बकाया 130 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। पिछले 17 दिनों से जारी अनशन के बावजूद प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने छत्रपति संभाजी महाराज तालाब में उतरकर जलसमाधि आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन के चलते इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। किसानों ने पहले ही जलसमाधि आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके तहत बड़ी संख्या में किसान तालाब परिसर में एकत्र हुए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन आक्रोशित किसानों ने बैरिकेड्स हटाकर सीधे तालाब में प्रवेश कर आंदोलन शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ अधिकारी तालाब में उतरकर आंदोलनकारी किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान को लेकर ठोस निर्णय और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।किसानों का आरोप है कि, गोकुल शुगर फैक्ट्री ने सोलापुर और धाराशिव जिलों के अनेक गन्ना उत्पादक किसानों का भुगतान लंबे समय से बकाया रखा है। इससे पहले भी किसानों ने अर्धनग्न प्रदर्शन सहित कई प्रकार के आंदोलन किए थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर अब उन्होंने जलसमाधि आंदोलन का रास्ता अपनाया है।इस आंदोलन से प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है। अब किसानों और आम नागरिकों की नजर इस बात पर टिकी है कि, बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा आखिर कब और कैसे सुलझता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here