महाराष्ट्र: कोल्हापुर और सोलापुर विभाग में पेराई सत्र लगभग समाप्त

महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सोलापुर विभाग में लगभग पेराई सत्र समाप्त हो चूका है। चीनी आयुक्तालय के रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अप्रैल, 2024 तक कोल्हापुर विभाग में 1 चीनी मिल और सोलापुर विभाग में 1 चीनी मिल में पेराई जारी है। कोल्हापुर विभाग में 40 में से 39 चीनी मिलें बंद हो चुकी है जबकि सोलापुर विभाग में 50 में से 49 चीनी मिल बंद हो चुकी है।

कोल्हापुर विभाग में अब तक 240.83 लाख टन गन्ना पेराई कर 278.67 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है जबकि सोलापुर विभाग में 217.84 लाख टन गन्ना पेराई कर 204.76 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया।

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 109 लाख टन के पार पहुंच चूका है। और साथ ही राज्य में चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले अब तक ज्यादा हुआ है।

चीनी आयुक्तालय के रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1064.95 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। 15 अप्रैल, 2024 तक, राज्य में 1091.36 लाख क्विंटल (109.13 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। पिछले सीजन में इसी समय 211 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और उन्होंने 1053.91 लाख टन गन्ना पेराई कर 1052.3 लाख क्विंटल (105.23 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया था।

महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक 189 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 211 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था। और साथ ही इस सीजन में चीनी रिकवरी में मामूली बढ़ोतरी भी नजर आ रही है।

सीजन 2023-24 में 15 अप्रैल, 2024 तक राज्य में चीनी रिकवरी 10.25 प्रतिशत है जबकि पिछले सीजन में इस समय तक चीनी रिकवरी 10.00 प्रतिशत थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here