महाराष्ट्र में अब तक हुआ 49.23 लाख टन चीनी उत्पादन; रिकवरी 11 के पार

पुणे: महाराष्ट्र में अब तक 22 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई बंद कर दिया है। कई चीनी मिलें इस बार गन्ने की अनुपलब्धता के कारण परेशानी में है। इस सीजन में राज्य की चीनी मिलों को बाढ़ और सूखे के वजह से कई सारे दिक्कतों का सामना करना पडा है। जिसके चलते कई चीनी मिलों ने तो गन्ना पेराई में ही भाग नहीं लिया।

चीनी आयुक्तालय के रिपोर्ट के मुताबिक, 26 फरवरी, 2020 तक 22 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दी है। जिसमे से 10 औरंगाबाद, 3 अहमदनगर, 3 सोलापर, 4 पुणे, 1 अमरावती और 1 कोल्हापुर की चीनी मिलें शामिल है। फ़िलहाल अब तक चीनी मिलों ने 447.24 लाख टन गन्ना पेराई करके के 11.01 चीनी रिकवरी के हिसाब से 492.39 लाख क्विंटल, यानी लगभग 49.23 लाख टन चीनी उत्पादन किया है। वर्तमान सीजन के दौरान राज्य में 143 मिलों ने पेराई सत्र में हिस्सा लिया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र के पश्चिमी इलाके में तेज बाढ़ और मराठवाडा में सूखे के कारण गन्ना फसल क्षतिग्रस्त हुई थी, और तो और मराठवाडा में सूखे के कारण काफी सारे गन्ने का इस्तेमाल पशु शिविरों में चारे के रूप में किया गया, जिसका सीधा असर पेराई पर दिखाई दे रहा है। गन्ना और श्रमिकों की कमी ने भी इस सीजन में चीनी मिलों की कमर तोड़ी है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here