महाराष्ट्र: सकारात्मक वार्ता के बाद “गन्ना कटाई बंद” आंदोलन स्थगित

कोल्हापुर: गन्ना कटाई के दाम में बढ़ोतरी को लेकर चीनी संघ और गन्ना कटाई श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। इस संबंध में 5 जनवरी को फिर बैठक होगी, वहीं अंतिम निर्णय होगा। गन्ना कटाई मजदूर संघ ने घोषणा की है कि इस बैठक तक गन्ना कटाई हड़ताल को स्थगित किया जा रहा है।

आपको बता दे की, महाराष्ट्र शुगर केन कटिंग एंड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन (SITU) ने सोमवार से अपना “गन्ना कटाई बंद” आंदोलन शुरू किया था। यूनियन गन्ना कटाई मजदूरों के कमीशन में बढ़ोतरी के साथ-साथ मिलों तक उपज ले जाने वाले वाहनों के लिए परिवहन शुल्क में बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। पिछले दो-तीन महीनों में संगठन और चीनी मिलों के बीच कई बैठकें हुईं, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं होने पर सभी काम बंद करने का निर्णय लिया गया था। इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में शुगर यूनियन (चीनी संघ) ने बुधवार को पुणे के मांजरी स्थित वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट में यह बैठक की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक में शुगर यूनियन के अध्यक्ष पी. आर. पाटिल, राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष जयप्रकाश दांडेगांवकर, विधायक  प्रकाश सोळंके, विधायक प्रकाश आवाडे,  कल्याणराव काळे, संजय खताळ और डॉ. डी. एल. कराड, विधायक सुरेश धस, डॉ. सुभाष जाधव, प्रो. आबासाहेब चौगले,  दत्ता डाके, जीवन राठौड़, सुखदेव सानप, दादा मुंडे, श्रीमंत जयभावे आदि उपस्थित थे।

इस बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। चीनी संघ प्रतिनिधियों ने कहा कि, 50 फीसदी बढ़ोतरी देना संभव नहीं है। संघ ने 29 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, लेकीन संगठनों ने इसे खारिज कर दिया। अब कहा गया कि 4 या 5 जनवरी को फैसला लिया जाएगा।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here