महाराष्ट्र : 16 करोड़ रुपये चीनी मिल घोटाला मामलें में फरार आरोपियों को शरण देने वाला गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर: आर्थिक अपराध शाखा ने 16 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़े फरार आरोपियों की मदद करने के आरोप में सिडको के पवननगर निवासी रविंद्र ठोते को गिरफ्तार किया है। यह मामला पैठण स्थित श्री संत एकनाथ सहकारी चीनी मिल से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी को पैठण अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 30 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में मुख्य आरोपी सचिन घायल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन पर आरोप है कि मिल के विस्तार के लिए बुलढाणा अर्बन से लिए गए 30 करोड़ रुपये के ऋण में से 16 करोड़ रुपये का गबन किया गया। जांच में सामने आया कि रविंद्र ठोते ने फरार आरोपियों को छिपने के लिए ठिकाना, वाहन, भोजन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके अलावा उसने रिश्तेदारों के नाम पर पंजीकृत आठ सिम कार्ड भी आरोपियों को दिए, ताकि वे गिरफ्तारी से बच सकें। यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक मधुकर मोरे और उनकी टीम ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विनय कुमार राठौड़ तथा पुलिस निरीक्षक श्यामसुंदर कवठाले के मार्गदर्शन में की।फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here