महाराष्ट्र : गन्ना मूल्य की मांग को लेकर हाईवे पर गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी

सांगली : पश्चिमी महाराष्ट्र में गन्ना मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है।गन्ना मूल्य का ऐलान किये बिना आंदोलनकारी मिलों को शुरू करने का विरोध कर रहे है। गन्ना मूल्य को लेकर समाधान होने तक चीनी मिलें शुरू नहीं करने की मांग स्वाभिमानी शेतकरी संगठन लगातार कर रहा है। हालांकि, इस मांग को नजरअंदाज कर कुछ चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। इसी बीच, शुक्रवार तड़के गन्ने की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर में हाईवे पर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना के बाद गन्ने की ढुलाई रोक दी गई। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप राजोबा ने बताया कि, जिलाधिकारी ने गन्ने के दाम के मुद्दे पर समाधान निकालने के लिए अगले सप्ताह बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है।

किसानों की मांग: पहली किस्त ₹4,500 और दूसरी किस्त ₹500 प्रति टन

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस वर्ष गन्ना उत्पादक किसानों ने प्रति टन गन्ने के लिए पहली किस्त के रूप में ₹4,500 और चीनी मिलें बंद होने के बाद दूसरी किस्त के रूप में ₹500 देने की मांग की है। साथ ही सरकार से प्रति टन 500 रूपये सब्सिडी की मांग भी की गई है। किसान संगठनों की मांग है कि जब तक केंद्र सरकार चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य घोषित नहीं करती, तब तक चीनी मिलों को शुरू नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, किसानों की इस मांग को नजरअंदाज करते हुए कुछ चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है।

कृष्णा सहकारी चीनी मिल के ट्रैक्टर में लगाई आग

शुक्रवार तड़के रेठरे स्थित कृष्णा सहकारी चीनी मिल के लिए गन्ने की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना के कारण गन्ने की ढुलाई बाधित हुई। ट्रैक्टर में आग किसने लगाई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। वहीं, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर गन्ने की ढुलाई रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

₹50 प्रति किलो चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य करने की मांग

संदीप राजोबा ने कहा कि, जब तक गन्ने का उचित मूल्य घोषित नहीं किया जाता और चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाकर ₹50 प्रति किलो नहीं किया जाता, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। इस मुद्दे पर समाधान निकालने के लिए संगठन ने जिलाधिकारी डॉ. मैनाक घोष को लिखित ज्ञापन सौंपा है। इसमें चीनी मिलों के प्रतिनिधियों, गन्ना उत्पादक किसानों के प्रतिनिधियों और चीनी आयुक्त कार्यालय के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की गई है। राजोबा के अनुसार, विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. घोष ने इस संयुक्त बैठक के आयोजन की तैयारी दर्शाई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here