मलावी: सरकार ने कोरोना मामलों में वृद्धि के बीच चीनी मिल का संचालन किया रद्द

लिलोंग्वे: आफ्रीकी देश मलावी के सरकार ने COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच स्थानीय चीनी मिल का संचालन रद्द करने का आदेश दिया है। मिल के 31 कर्मचारियों से लिए गए नमूनों में से 19 नमूने पॉजिटिव आए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 22 से 24 अप्रैल के बीच यह कर्मचारी भारत से मलावी आए हैं।

स्वास्थ्य और जनसंख्या सेवाओं के मंत्री, खंबे कांदोडो-चिपोंडा ने मिल के पेराई को रद्द करने का निर्देश जारी किया। कांदोडो-चिपोंडा ने कहा कि, covid -19 में सकारात्मक परीक्षण करने वाले भारतीयों में से एक की सोमवार को मृत्यु हो गई और अन्य कर्मचारियों से लिए गए 169 नमूनों में से 22 नमूनों का सकारात्मक परीक्षण किया गया। कांदोडो-चिपोंडा covid -19 पर राष्ट्रपति द्वारा स्थापित टास्क फ़ोर्स के सह-अध्यक्ष भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here