अमेरिका: मिशिगन शुगर ने विभिन्न अस्पतालों को स्वास्थ्य उपकरण देकर की मदद

मिशिगन: दुनिया की सुपरपॉवर अमेरिका भी कोरोनो वायरस के संकट से काफी त्रस्त है। इस गंभीर आपदा के कारण अमेरिका में हर दिन कई लोगों की मौत हो रही है, और हजारों लोगों में संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। कोरोनोवायरस की समस्या से लड़ने के लिए अब सरकार के साथ साथ निजी संस्थान भी आगे आ रहे है। मिशिगन शुगर भी COVID -19 से निपटने में अहम भूमिका निभा रहा है। वे अतिरिक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण विभिन्न अस्पतालों को दे के मदद कर रहे है। पिछले शुक्रवार को मिशिगन शुगर ने 80- N95 मास्क, 370 – सेफ्टी ग्लासेस और 550 – हैण्ड ग्लोव्ज Scheurer अस्पताल को दिया।

इसके आलावा भी मिशिगन शुगर द्वारा कई अस्पताल को जरुरी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मिशिगन शुगर के निदेशक रॉब क्लार्क ने कहा कि, मिशिगन शुगर, अन्य सभी खाद्य निर्माताओं की तरह, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग द्वारा इस COVID-19 महामारी के दौरान एक महत्वपूर्ण उद्योग के रूप में सूचीबद्ध है, इसलिए इसके कर्मचारी अभी भी काम कर रहे हैं। आम तौर पर अब तक काम खत्म हो जाता है, लेकिन 2019 में भारी वर्षा के कारण देर से कटाई शुरू होने के कारण, 9 अप्रैल तक काम जारी रहेगा। मिशिगन शुगर के किसी भी कर्मचारी को COVID-19 के कारण मिल से बाहर जाने नहीं दिया गया है, और अपने कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here