सहारनपुर: इस सीजन ज्यादा गन्ना उत्पादन होने की संभावना

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: जनपद में इस बार गन्ना क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते इस सीजन ज्यादा गन्ना उप्तादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पेराई सीजन में करीब 30 लाख क्विंटल अधिक गन्ना उत्पादन होने की संभावना है। मिलों ने भी पेराई की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।गन्ने की बंपर फसल की पेराई समय में होने के लिए जिले में 27 अक्टूबर से पेराई शुरू करने की कोशिशें तेज हुई है।

अमरा उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जनपद में इस बार 1.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती है। जो गत वर्ष से करीब छह हजार हेक्टेयर अधिक है। चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू कराने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मिलों को उनकी पूरी क्षमता पर चलवाया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस सीजन उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here