राष्ट्रीय किसान यूनियन की गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग

अमरोहा : उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सीजन में गन्ने का मूल्य न बढ़ने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से किसान और किसान संघठन काफी नाराज है।राष्ट्रीय किसान यूनियन ने भी सरकार के इस फैसले की तीखी आलोचना की है।

राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक में उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह मांगट ने गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, बढ़ती महंगाई को देखते हुए गन्ने का मूल्य सरकार को बढ़ाना चाहिए।बढती महंगाई से परेशान किसानों को राहत देने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किसानों के हितों के लिए संगठन आंदोलन करेगा।इस अवसर पर तेजवीर सिंह अलुना, नरेश सिंह धालीवाल, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here