राष्ट्रीय किसान यूनियन द्वारा गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

अमरोहा: राष्ट्रीय किसान यूनियन राज्य सरकार से गन्ना मूल्य प्रति क्विंटल करने की मांग की है। संगठन ने दावा किया की, पिछले कुछ सालों से महंगाई काफी तेजी बढ़ रही है, लेकिन गन्ने के दाम उस हिसाब से नही बढे है। फसल की लागत और आय में काफी अंतर पड़ रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गुरुवार को क्षेत्र के गांव यकबगड़ी में राष्ट्रीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता तेजवीर सिंह अलुना ने कहा कि कहा कि किसानों का शोषण रोकने के लिए सभी किसान संगठनों को एकजुट होकर विरोध करना होगा। उन्होंने गन्ना मूल्य प्रति क्विंटल 500 रुपये तय किए जाने की मांग की। इस बैठक में संजय कुमार को जिला संगठन मंत्री, सौरभ कुमार को युवा जिला सचिव, चमन सिंह को ग्राम अध्यक्ष धनौरी माफी पद की जिम्मेदारी देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, जिलाध्यक्ष मदनपाल सिंह, जिला महासचिव अमित कुमार, मंडल महासचिव लोकेश कुमार, मंडल मंत्री गुरिंदर सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here