नाइजीरिया : डांगोटे शुगर को पहली तिमाही में 20.6 अरब नायरा का मुनाफा, घाटे से उबरकर मजबूत वापसी

अबुजा : डांगोटे शुगर रिफाइनरी पीएलसी ने वर्ष 2026 की पहली तिमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी ने 20.6 अरब नायरा का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए 22.6 अरब नायरा के घाटे से बड़ी वापसी मानी जा रही है। कंपनी की इस सुधार का मुख्य कारण उत्पादन लागत में कमी रहा। बिक्री लागत घटकर 144.6 अरब नायरा रह गई, जो पिछले वर्ष 204.6 अरब नायरा थी। कच्चे माल की लागत में कमी और 9.4 अरब नायरा की अन्य आय ने भी लाभ में योगदान दिया।

हालांकि, कंपनी की कुल आय 12.22% घटकर 187.7 अरब नायरा रह गई, जो पहले 213.9 अरब नायरा थी। इसमें 50 किलोग्राम चीनी की बिक्री का योगदान 97% रहा, जबकि खुदरा बिक्री 2.5% और बाकी हिस्सा शीरा (मोलासेस) व माल ढुलाई से आया। क्षेत्रवार प्रदर्शन में लागोस सबसे बड़ा बाजार रहा, जहां से 101 अरब नायरा की बिक्री हुई। इसके बाद उत्तरी क्षेत्र (70.5 अरब), पश्चिमी क्षेत्र (11.7 अरब) और पूर्वी क्षेत्र (4.4 अरब) का स्थान रहा। कर के बाद कंपनी का शुद्ध लाभ 19.1 अरब नायरा रहा, जो पिछले वर्ष 23.6 अरब नायरा के घाटे से सुधार दर्शाता है। प्रति शेयर आय भी -1.95 से बढ़कर 1.58 नायरा हो गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आंकड़ों के अनुसार, 50 किलोग्राम चीनी की बिक्री से 182.1 अरब नायरा, खुदरा बिक्री से 4.6 अरब नायरा, मोलासेस से 1.03 अरब नायरा और माल ढुलाई से 5.6 मिलियन नायरा की आय हुई। कच्चे माल की लागत में बड़ी गिरावट आई, जो 176.9 अरब नायरा से घटकर 113.9 अरब नायरा रह गई। इससे सकल लाभ बढ़कर 43.1 अरब नायरा हो गया, जो पिछले वर्ष 9.2 अरब नायरा था। अन्य आय में भी तेज बढ़ोतरी हुई, जो 143.1 मिलियन नायरा से बढ़कर 9.4 अरब नायरा हो गई, जिसमें मुख्य रूप से विनिमय लाभ का योगदान रहा।

खर्चों को समायोजित करने के बाद परिचालन लाभ 45.7 अरब नायरा रहा, जो पहले 2.7 अरब नायरा था। वित्तीय लागत और अन्य समायोजनों के बाद कर-पूर्व लाभ 20.6 अरब नायरा पर पहुंचा। बैलेंस शीट के अनुसार, कंपनी की कुल संपत्ति घटकर 926.2 अरब नायरा रह गई, जबकि देनदारियां भी घटकर 778.1 अरब नायरा हो गईं। शेयर बाजार में इस वित्तीय रिपोर्ट पर अभी खास प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयर में 20.55% की बढ़त दर्ज की गई है और इसका भाव 69.70 नायरा प्रति शेयर है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here