एनएसआई की अंतरराष्ट्रीय उड़ान : दक्षिण अफ्रीका के चीनी उद्योग को देगा बढ़ावा

कानपूर : एनएसआई गन्ना उद्योग से जुड़े अपने नये नए शोध से अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वीट सोरघम, शुगरकेन, बायो-एथेनॉल और बायो-फर्टिलाइजर विषय पर मंथन हुआ। सम्मेलन में एनएसआई ने दक्षिण अफ्रीका स्थित ब्लैक एग्रीकल्चरल कमोडिटीज फेडरेशन (बीएसीएफ) और श्रीलंका स्थित सीलोन शुगर इंडस्ट्रीज एंड होल्डिंग्स के साथ समझौता किया है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, फेडरेशन में अफ्रीकन गेम रैंचर्स एसोसिएशन, अफ्रीकन पोल्ट्री प्रोड्यूसर्स, डिसिड्युअस फ्रूट डेवलपमेंट चैंबर, नेशनल इमर्जेंट रेड मीट प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन, साउथ अफ्रीकन फार्मर्स डेवलपमेंट एसोसिएशन, साउथ अफ्रीकन ग्रेन फार्मर्स एसोसिएशन, लाइवस्टॉक स्टॉक वेल्थ जुड़े हैं। इस समझौते के तहत दक्षिण अफ्रीका के किसान, चीनी मिलों और किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एनएसआई द्वारा सह-उत्पाद आधारित उद्योग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here