‘नवभारत विकसित 2026’ पुरस्कार से ओंकार शुगर ग्रुप का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, निदेशक ओमराजे बोत्रे-पाटील ने किया सम्मान ग्रहण

नई दिल्ली : देश के प्रतिष्ठित मंच ‘नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ में ओंकार शुगर ग्रुप को ‘नवभारत विकसित 2026’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के हाथों प्रदान किया गया। ओंकार शुगर ग्रुप की ओर से ग्रुप के निदेशक ओमराजे बोत्रे-पाटील ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।सम्मान प्राप्त करने के बाद ओमराजे बोत्रे-पाटील ने कहा कि, यह पुरस्कार उनके लिए और पूरे ओंकार शुगर ग्रुप के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि, यह सम्मान संस्था के प्रति लोगों के विश्वास और समाज सेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

नई दिल्ली में आयोजित हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन…

ChiniMandi WhatsApp Channel

‘नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन 7 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत को वैश्विक नेतृत्व, आधुनिक आधारभूत संरचना, डिजिटल नवाचार और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में नीति निर्माता, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, उद्यमी, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन विकसित भारत के रोडमैप पर सार्थक संवाद और विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

गन्ना किसानों के विकास के लिए लगातार कार्यरत है ग्रुप…

‘चीनीमंडी’ से बातचीत में ओमराजे बोत्रे-पाटील ने कहा कि, ओंकार शुगर ग्रुप देश और महाराष्ट्र के चीनी उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्रुप के माध्यम से देशभर के लाखों गन्ना उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही समूह ने हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित किए हैं।उन्होंने कहा कि, ग्रुप के चेयरमैन बाबूराव बोत्रे-पाटील के दूरदर्शी नेतृत्व ने चीनी उद्योग को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। उनके मार्गदर्शन में भविष्य में भी चीनी उद्योग के विकास और किसानों के हित में कार्य जारी रखा जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here