किसान सहकारी चीनी मिल गन्ना पेराई लक्ष्य से दूर

सुल्तानपुर : जिले की सहकारी चीनी मिल का पेराई सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन मिल प्रबंधन लक्ष्य के अनुसार गन्ने की पेराई करने में नाकाम होने की संभावना है। मिल के बंद होने में मात्र पांच दिन बचे है, और चीनी मिल ने अभी तक सात लाख पांच हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इतना ही नहीं किसानों का शत प्रतिशत भुगतान भी मिल द्वारा नहीं हो पाया है।

आपको बता दे की, मिल ने इस साल दस लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लक्ष्य से चूक गई है। मिल ने इस सीजन में अभी तक 53 हजार 915 बोरा चीनी का उत्पादन किया है।किसानों को कुल भुगतान में से केवल 34 प्रतिशत भुगतान किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here