बिजनौर में ₹5,000 प्रति क्विंटल तक की चीनी बिक्री सीमा का आदेश वापस, चीनी मिलों को बड़ी राहत

बिजनौर: बिजनौर जिले में चीनी की बिक्री दर को अधिकतम ₹5,000 प्रति क्विंटल तक सीमित करने के संबंध में जिला गन्ना विभाग द्वारा जारी आदेश को अब वापस ले लिया गया है। आदेश वापस लिए जाने से जिले की चीनी मिलों को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, जिला गन्ना अधिकारी बी.के. पटेल  की ओर से चीनी मिलों को निर्देश जारी किए गए थे कि,यदि कोई भी चीनी मिल शासन के इन निर्देशों का उल्लंघन करती है या निर्धारित दर से अधिक कीमत पर चीनी बेचती है, तो बिजनौर जिलाधिकारी के स्तर से आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act), 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसे जमाखोरी, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी जैसे आपराधिक कृत्य के तहत दर्ज किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस आदेश के सामने आने के बाद चीनी उद्योग में हलचल मच गई थी। चीनी बिक्री दर को लेकर मिल प्रबंधन और संबंधित कारोबारियों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई थी।

हालांकि, अब प्रशासन की ओर से उक्त आदेश को वापस ले लिया गया है। इसके बाद ₹5,000 प्रति क्विंटल की अधिकतम बिक्री सीमा संबंधी निर्देश प्रभावी नहीं रहेंगे।

आदेश वापस लिए जाने के बाद अब चीनी मिलों की बिक्री व्यवस्था पहले की तरह जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर चीनी उद्योग से जुड़े लोगों की नजर प्रशासन के अगले कदम पर बनी हुई है।

गौरतलब है कि चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने, जमाखोरी रोकने और बाजार में उचित आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे निर्देश जारी किए जाते हैं। बिजनौर में जारी ₹5,000 प्रति क्विंटल की सीमा का आदेश भी इसी कड़ी में सामने आया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here