पाकिस्तान: प्रशासन ने जमाखोरी की 8,000 चीनी की बोरियां बरामद की

मुजफ्फरगढ़: विशेष शाखा और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में बुधवार को निजी गोदाम से कम से कम 8,000 बोरी जमा चीनी बरामद की गयी।सहायक आयुक्त (एसी) असगर इकबाल के अनुसार, गोदाम को सील कर दिया गया था और इसके सेल्समैन को मौके पर ही पकड़ लिया गया है। हाजी आबिद अली नाम का मालिक मौके से फरार होने में सफल रहा।दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया है। इकबाल ने कहा कि,भविष्य में मुनाफाखोरों और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि 8,000 चीनी बोरियों का जब्त स्टॉक अवैध रूप से आगामी रमजान के दौरान मनमानी दरों पर बेचने के लिए गोदाम में रखा गया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here