पाकिस्तान झेल रहा महंगाई की मार, चीनी की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुँचीं

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में चीनी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार रिपोर्टों के अनुसार देश के कई बड़े शहरों में चीनी की खुदरा कीमत अब 160 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई है। इससे पहले कुछ इलाकों में चीनी 136 से 139 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थी। कुछ क्षेत्रों में हालिया बढ़ोतरी से पहले ही चीनी की कीमत लगभग 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच चुकी थी। ताज़ा वृद्धि के बाद अलग-अलग बाजारों में कीमतों का अंतर और बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि, सीमित आपूर्ति और मजबूत मांग के कारण कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।थोक बाजारों में चीनी की कम उपलब्धता का असर खुदरा कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।

‘ब्लूम पाकिस्तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, बाजार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है। उनका मानना है कि, सप्लाई की कमी और खरीद लागत में वृद्धि इसके मुख्य कारण हैं।आपूर्तिकर्ताओं ने यह भी बताया कि, कुछ क्षेत्रों में स्टॉक की आवाजाही धीमी हो गई है, जिससे आपूर्ति और प्रभावित हुई है तथा कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है। इस बीच आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। परिवारों का कहना है कि चीनी सहित जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी से मासिक खर्च बढ़ गया है और उनकी खरीद क्षमता घट रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

विशेषज्ञों का कहना है कि, यदि सरकार जल्द सप्लाई चेन को स्थिर नहीं करती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि, बेहतर वितरण व्यवस्था और बाजार की सख्त निगरानी से कीमतों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित किया जा सकता है। यदि कमी बनी रही, तो आने वाले समय में रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दाम और बढ़ सकते हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here