कल से शुरू होगी पांडवापुरा चीनी मिल

मंड्या, कर्नाटक: निरानी शुगर्स ग्रुप के अध्यक्ष मुरुगेश निरानी ने 40 साल की लीज पर पांडवापुरा सहकारी चीनी मिल (PSSK) का अधिग्रहण किया है। प्रेस बैठक को संबोधित करते हुए, निरानी ने कहा कि, कृष्णा जन्माष्टमी यानी 11 अगस्त को मिल शुरू होगी, हमने मिल की चीनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि, मिल को फिर से शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बॉयलर उद्घाटन, शुगर फैक्ट्री में पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए भूमि पूजन 11 अगस्त को होगा।

उन्होंने कहा कि, पावर को-जेनरेशन, डिस्टिलरी, इथेनॉल और सीएनजी जैसे उप-उत्पादों के निर्माण के लिए भी तैयारी चल रही है, जिसके लिए पुरानी विनिर्माण प्रक्रिया को नवीनतम तकनीक से बदला जा रहा है। ।उन्होंने कहा कि, समूह ने 70,000 परिवारों को आजीविका दी है और PSSK के फिर से खुलने के साथ, यह संख्या बढ़कर एक लाख हो जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कल से शुरू होगी पांडवापुरा चीनी मिल यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here