फिलीपींस : गन्ना खेतों पर फिर बढ़ा कीटों का हमला, संक्रमण से लगभग 1,080 हेक्टेयर खेत प्रभावित

बाकोलोड सिटी: फिलीपींस के विसायस क्षेत्र में गन्ने की खेती पर फिर से रेड स्ट्राइप सॉफ्ट स्केल इंसेक्ट (आरएसएसआई) नामक कीट का हमला बढ़ने लगा है। इस खतरे को रोकने के लिए गन्ना किसानों को लाभकारी सूक्ष्मजीव, फोलियर उर्वरक और उच्च क्षमता वाले स्प्रेयर उपलब्ध कराए गए हैं। शुगर रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन (एसआरए) के अनुसार, हालिया आरएसएसआई संक्रमण से क्षेत्र के लगभग 1,080 हेक्टेयर गन्ना खेत प्रभावित हुए हैं।

एसआरए बोर्ड सदस्य डेविड एंड्रयू सैन्सन ने चेतावनी दी है कि, गर्म मौसम के कारण यह संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है।उन्होंने कहा कि, फिलहाल स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में उतनी गंभीर नहीं है, लेकिन आरएसएसआई को अन्य खेतों तक फैलने से रोकने के लिए शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रण उपाय लागू करना बेहद जरूरी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सैन्सन के मुताबिक, 11 मई तक यह संक्रमण कैपिज, इलोइलो और नेग्रोस क्षेत्रों के गन्ना खेतों में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि, स्थिति चिंताजनक जरूर है, लेकिन अभी तक गन्ने की पत्तियों को हुआ नुकसान पिछले वर्षों की तुलना में कम है।हालांकि, यदि दिसंबर तक गर्म मौसम जारी रहा तो आरएसएसआई की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।

सैन्सन ने बताया कि, संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए एसआरए लगातार फंगस उत्पादन और उसके उपयोग पर किसानों को प्रशिक्षण दे रहा है। स्थानीय शोधकर्ताओं ने पाया है कि यह फंगस आरएसएसआई के प्रसार को रोकने में प्रभावी साबित हो सकता है। सैन्सन ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद किसान अपने घरों के आसपास भी इस फंगस का उत्पादन कर सकेंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here