महाराष्ट्र समेत कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात में चीनी मिलें शुरू करने की योजना: चेयरमैन बाबूराव बोत्रे-पाटिल

बीड (महाराष्ट्र): परली वैजनाथ तालुका के पांगरी स्थित ओंकार चीनी मिल के आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के तहत हाल ही में बॉयलर अग्निप्रज्वलन, कांटा पूजन, गव्हाण पूजन और मोळी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ओंकार शुगर ग्रुप के चेयरमैन बाबूराव बोत्रे-पाटिल के हाथों संपन्न हुआ।इस अवसर पर ओंकार शुगर ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेजस्विनी बर्गे, भाजपा के परली तालुका अध्यक्ष राजेश गित्ते, नितीन समशेट्टी, पुलिस पाटिल ज्ञानोबा मुंडे, गन्ना उत्पादक किसान रमेश घोडके और विष्णु तांबड़े, गन्ना कटाई एवं परिवहन ठेकेदार समशेर अब्दुल शेख और राजेभाऊ राठोड सहित कारखाने के अधिकारी सागर मार्तंडे उपस्थित थे।

चार राज्यों में चीनी मिलें शुरू करने की योजना

ChiniMandi WhatsApp Channel

सूखे जैसी परिस्थितियों के बावजूद चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने के लिए भाजपा के परली तालुका अध्यक्ष राजेश गित्ते ने बाबूराव बोत्रे-पाटिल का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कारखाना शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों, कटाई एवं परिवहन ठेकेदारों और मजदूरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। ओंकार शुगर ग्रुप के चेयरमैन बाबूराव बोत्रे-पाटिल ने कहा कि, उनका समूह किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने बताया कि, आने वाले समय में महाराष्ट्र के साथ-साथ कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात में भी चीनी मिलें शुरू करने की योजना है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ समय में कुछ आर्थिक कठिनाइयों के कारण गन्ना बिलों के भुगतान में देरी हुई थी।

हालांकि, उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और ओंकार चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति जारी रखें। बोत्रे-पाटिल ने कहा कि, आगामी पेराई सत्र में किसानों को रिकॉर्ड मूल्य देने का प्रयास किया जाएगा। इससे गन्ना उत्पादकों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की प्रस्तावना जनरल मैनेजर सुधाकर सोलंके ने की, जबकि मुख्य कृषि अधिकारी जगन्नाथ शिंदे ने आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, गन्ना कटाई एवं परिवहन ठेकेदार, चीनी मिल के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here