इथियोपिया में दस चीनी मिलों के निजीकरण की तैयारी

अदिस अबाबा: इथियोपिया के वित्त मंत्रालय ने घोषणा की कि, दस चीनी मिलों के निजीकरण की तैयारी चल रही है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि, यह फैसला देश के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। निजीकरण के पहले चरण में वूलिट, बेल्स I और II और केसेम चीनी मिल का निजीकरण किया जायेगा। वित्त मंत्रालय के सलाहकार, ब्रूक ताय (पीएचडी) ने कहा कि, इथियोपिया के तेरह चीनी मिलों में से दस मिलों का निजीकरण किया जायेगा।

इसके लिए मिलों की वर्तमान स्थिति और तकनीकी मूल्यांकन किया गया है। इथियोपिया ने दो साल पहले चीनी मिलों के निजीकरण की शुरुवात की थी, लेकिन अभी तक किसी भी चीनी मिल का निजीकरण नहीं किया गया था। डॉ ब्रूक ने कहा कि, मिलों के निजीकरण को अंतिम रूप देने के प्रयास चल रहे हैं। अब तक, तीस कंपनियों ने निजीकरण की प्रक्रिया में भाग लेने में दिलचस्पी दिखाई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here