सोलापुर में निजी चीनी मिलें बड़ी संख्या में कर रही है गन्ना पेराई

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 04 दिसंबर, 2021 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 173 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 86 सहकारी एवं 87 निजी चीनी मिलें शामिल है। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 41 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। सोलापुर विभाग में सबसे ज्यादा निजी चीनी मिलों ने पेराई शुरू किया है। यहां 26 निजी और 15 सहकारी चीनी मिलों ने पेराई शुरू किया है।

अगर पेराई और उत्पादन की बात की जाए तो, महाराष्ट्र में 04 दिसंबर, 2021 तक 245.52 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 227.38 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.26 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सोलापुर विभाग में फिलहाल 57.60 लाख टन गन्ना पेराई कर 48.85 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.48 प्रतिशत है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here