बिहार में चीनी मिलों को शुरू करने को लेकर धरना

सुपौल : लॉकडाउन के कारण पूरे देश से बिहार के मजदूर अपने राज्य में वापस लौट आए है। ऐसी स्थिती में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बडी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है। इसके चलते किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कोसी संगठन प्रभारी लक्ष्मण कुमार झा ने अपने आवास पर सोमवार को बिहार में चीनी उद्योग समेत सभी तरह के उद्योग को शुरू करने की मांग को लेकर धरना दिया।

उन्होंने कहा कि, बिहार में बंद पड़े कृषि उद्योग सहित चीनी मिल, पेपर मिल, जूट मिल, सिल्क उद्योग सहित सभी तरह के उद्योग को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उद्योग शुरू होने से बिहार का विकास होगा। राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू किया जाये।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे ऐसा कहा जा रहा है की राज्य में चीनी मिल शुरी होने से मजदूरों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसके अलावा लाखों किसानों की आय में भी इजाफा होगा। राज्य की कई चीनी मिलों को शुरू करने की मांग कई अन्य संघठनों द्वारा भी उठाई गई है।

राज्य में उद्योगों को शुरू करने के लिए ट्विटर पर भी मुहीम चलाई गयी, जो की ट्रेंड भी कर रहा था। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आश्वाशन दिया है की राज्य में जल्द उद्योग शुरू होंगे और साथ ही उन्होंने ने उद्यमियों से अपील की है की वे राज्य में नए बिज़नेस शुरू करे, जिसके लिए उन्हें सारी सहायता की जायेगी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here