पुणे: बेमौसम बारिश से 13 तहसीलों में गन्ना सहित अन्य खड़ी फसलें प्रभावित

पुणे : पिछले 48 घंटों में हुई बेमौसम बारिश ने भोर, वेल्हे, मावळ, मुळशी, खेड़, जुन्नर और आंबेगांव तहसीलों में तैयार धान की फसल को बर्बाद कर दिया, जिससे कई किसान चिंतित हैं। इन तहसीलों के कई किसानों ने हाल ही में धान की फसल काट ली थी और रविवार को उनकी थ्रेसिंग करने की योजना बना रहे थे। पिछले दो दिनों में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जिले की 13 तहसीलों में गन्ना और मक्का सहित अन्य खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई है।

कृषि अधिकारियों ने इस मौसम में धान की अच्छी फसल की भविष्यवाणी की थी।उन्होंने कहा कि, हाल की बारिश अपेक्षित उत्पादन और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।किसानों के अनुसार, फसलें बारिश के पानी में डूब गई हैं। अगर बारिश जारी रही तो वे अंकुरित होने लगेंगी। बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।हमें 50% से कम फसल मिलेगी।राज्य सरकार इस नुकसान से उबरने के लिए मुआवजा प्रदान करें।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जिला कृषि अधिकारी संजय कचोले ने ‘टीओआई’ को बताया, हमने तहसील कृषि अधिकारी को प्रभावित खेतों का निरीक्षण करने और जल्द से जल्द पंचनामा करने के लिए कहा है।इसके बाद हम राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।ख़रीफ़ सीजन में लगभग 60,000 हेक्टेयर में धान लगाया गया था।धान उत्पादक आमतौर पर थ्रेसिंग से पहले फसल को खेत में रखते हैं। इस बार भी, उन्होंने अपनी फसल को खुले में रखा था। इससे पहले कि वे थ्रेसिंग कर पाते, बारिश ने इसे प्रभावित किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here