बठिंडा: बीसीएल इंडस्ट्रीज ने बठिंडा स्थित अपनी 200 किलोलीटर प्रतिदिन (KLPD) क्षमता वाली एथेनॉल उत्पादन इकाई में परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी।कंपनी के अनुसार, 19 जून 2026 को एथेनॉल यूनिट के एक टैंकर में आग लगने की घटना के कारण उत्पादन गतिविधियां अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थीं। घटना की जानकारी उसी दिन स्टॉक एक्सचेंजों को दे दी गई थी।
कंपनी ने बताया कि, आग की घटना के कारण उत्पन्न व्यवधान को अब पूरी तरह दूर कर लिया गया है। सभी आवश्यक वैधानिक मंजूरियां प्राप्त होने के बाद यूनिट में परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि, एथेनॉल उत्पादन में कई चरणों वाली प्रसंस्करण प्रक्रिया शामिल होती है। इसलिए कंपनी के मुताबिक, यूनिट में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने में करीब 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है।


















