पंजाब में राज्य सरकार ने बढ़ाया गन्ना मूल्य

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को 2021-22 पेराई सीजन के लिए सभी गन्ना किस्मों के राज्य सहमत मूल्य (SAP) में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। सरकार के इस निर्णय के साथ, गन्ने का एसएपी अगेती किस्म के लिए 310 रुपये से 325 रुपये, मध्यम किस्म के लिए 300 रुपये से 315 रुपये और देर से पकने वाली किस्म के लिए 295 रुपये से 310 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। आगामी पेराई वर्ष 2021-22 के लिए, राज्य भर में लगभग 1.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की फसल है, जिसमें से लगभग 660 लाख क्विंटल गन्ने की चीनी मिलों द्वारा पेराई की जाएगी।

आपको बता दे की, प्रदेश में बकाया भुगतान भी काफी बड़ी समस्या है। शुगरफेड ने कहा है की पंजाब की सहकारी चीनी मिलें गन्ना किसानों को सितंबर के पहले सप्ताह तक बकाया भुगतान कर देंगी। राज्य सरकार द्वारा 2021-22 के बजट में पूर्ण भुगतान के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here