उत्तर प्रदेश: राजकुमार मित्तल बने सरसावा चीनी मिल के महाप्रबंधक

सहारनपुर: दी किसान कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के महाप्रबंधक दीप्ति देव यादव का ट्रांसफर हो गया। उन्हें पीलीभीत स्थित पूरनपुर चीनी मिल में महाप्रबंधक के पद पर भेजा गया है। दी किसान कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के महाप्रबंधक दीप्ति देव यादव पीसीएस का डेढ़ साल बाद ट्रांसफर कर दिया गया। उनके स्थान पर महमूदाबाद चीनी मिल के महाप्रबंधक राजकुमार मित्तल पीसीएस को सरसावा चीनी मिल का महाप्रबंधक बनाया गया है।

‘लाइव हिंदुस्तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, ट्रांसफर के चलते किसानों ने महाप्रबंधक दीप्ति देव यादव से मिलकर उनका सम्मान किया।महाप्रबंधक दीप्ति देव यादव ने कहा कि, डेढ़ साल के कार्यकाल में क्षेत्र के किसानों व जनप्रतिनिधियों का बेहद प्यार मिला जिसे भविष्य में नहीं भुलाया जा सकता। इस अवसर सीए सौरभ बंसल, चीफ केमिस्ट आरएस यादव, अमरीश गुप्ता, आनंद, करण सिंह, राजबीर पंवार, राम आशीष यादव, योगेंद्र अत्री, पंकज भटनागर आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here