ताशकंद : कस्टम्स कमेटी के अनुसार, उज़्बेकिस्तान ने इस साल के पहले सात महीनों के दौरान 5,05,400 टन चीनी का आयात किया। चीनी की औसत आयात कीमत 688 डॉलर प्रति टन रही। यह मात्रा 2025 की समान अवधि की तुलना में 2.7 गुना अधिक है। वर्ष 2025 के पहले सात महीनों में उज़्बेकिस्तान ने 1,87,200 टन चीनी का आयात किया था, जिसकी कुल कीमत 11.6 करोड़ डॉलर थी। उस समय चीनी की औसत आयात कीमत 619 डॉलर प्रति टन थी। यानी इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमत करीब 11% अधिक रही।
2026 के पहले सात महीनों का आयात आंकड़ा 2025 के पूरे साल में आयात की गई 5,16,000 टन चीनी के लगभग बराबर पहुंच गया है। तुलना करें तो 2024 में उज़्बेकिस्तान ने 2,75,200 टन चीनी का आयात किया था। इस साल जुलाई में चीनी का सबसे अधिक मासिक आयात दर्ज किया गया, जो 99,200 टन रहा। वहीं, जनवरी में सबसे कम 51,500 टन चीनी आयात की गई।


















